शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
06 मार्च 2026 को दोपहर बाद पुलिस थाना न्यू शिमला को सूचना प्राप्त हुई कि ब्लॉक-50, सेक्टर-04, न्यू शिमला में एक व्यक्ति, जो अकेले रहते हैं, काफी समय से अपने आवास का दरवाजा नहीं खोल रहे हैं। इस कारण आसपास के लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई।
सूचना मिलते ही पुलिस थाना न्यू शिमला की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। संदेह की स्थिति को देखते हुए गवाहों की उपस्थिति में संबंधित फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया गया। कमरे के भीतर प्रवेश कुमार (50 वर्ष) पुत्र बिहारी लाल, निवासी गांव व डाकघर थुरल, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश), जो वर्तमान में उक्त पते पर अकेले रह रहे थे, का शव बरामद हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक विद्युत विभाग में अधिशासी अभियंता के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त थे। यह भी पता चला है कि वे पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव से ग्रस्त थे तथा एंग्जायटी की दवाइयां ले रहे थे। उनकी पत्नी का वर्ष 2021 में निधन हो चुका है तथा उनकी कोई संतान नहीं है।
मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए Indira Gandhi Medical College भेजकर शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम कल करवाया जाएगा।
प्रारंभिक पूछताछ में परिजनों एवं आसपास के लोगों द्वारा फिलहाल किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है। मामले में पुलिस द्वारा Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita Section 194 के अंतर्गत आवश्यक कार्रवाई करते हुए जांच की जा रही है। ये
मौके का निरीक्षण पर्यवेक्षक पुलिस अधिकारी द्वारा भी किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), बागवानों के साथ सेब के पैसे को लेकर ठगी…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 05 मार्च 2026 को थाना जुब्बल में सोशल…
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। सिरमौर जिले के बडू साहिब स्थित इटरनल यूनिवर्सिटी में मेस के…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), पुलिस को दूरभाष के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) कुलदीप निवासी तहसील जुब्बल ने थाना जुब्बल में सूचना…
रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा…