नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ),
मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात की । प्रतिनिधिमंडल ने सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी को पंजीकृत किए जाने पर आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी सहयोग बनाए रखने की अपील की।प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, एसपी सिरमौर एनएस नेगी, एसडीएम राजीव सांख्यान व आरटीओ सिरमौर सोना चौहान से भेंट कर उनका आभार जताया तथा टैक्सी ऑपरेटर्स की टैक्सी स्टैंड से जुड़ी समस्याओं के समाधान का आग्रह भी किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि टैक्सी स्टैंड की समस्या का समाधान भी शीघ्र ही किया जाएगा।प्रतिनिधिमंडल में टैक्सी सोसाइटी के अध्यक्ष आकर्षण शर्मा, सचिव संदीप सिंह, प्रकाश कश्यप, यशपाल, अब्दुल, सुनील, विजय, प्रथम तथा रमेश उपस्थित रहे।
शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ) दिनांक 27/02/2026 को पुलिस थाना देहा की टीम द्वारा गश्त…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), नाहन में आयोजित NSUI के जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आज…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), सिरमौर पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते…
शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ), 3 मार्च को आयोजित इस अभियान के दौरान गांव के…
विकास शर्मा शिमला। राजकीय महाविद्यालय संजौली में सोमवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े उत्साह…
सोलन (नरेंद्र कुमार,संवादाता ) दिनांक 02-03-2026 को जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने पुलिस थाना…