शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),
“युवा पीढ़ी की सुरक्षा हेतु सख्त कार्रवाई — शिमला पुलिस का ‘जीरो टॉलरेंस’ मिशन”
शिमला पुलिस नशा विरोधी गतिविधियों को जड़ से समाप्त करने के लिए कृतसंकल्प है। “जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट ड्रग एब्यूज (चिट्टा)” की नीति के तहत जिला शिमला में नशा तस्करी एवं मादक पदार्थों के दुरुपयोग के विरुद्ध लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 21 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक कुल 07 मुकदमे दर्ज किए गए, जिनमें करीब 50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया तथा इन मामलों में 12 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
इन मुकदमों का विवरण निम्नानुसार है:
एफआईआर संख्या 17/26 दिनांक 21.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट
दिनांक 20.02.2026 को रात्रि लगभग 11:00 बजे गश्त के दौरान स्थान सांडासू में आरोपी कमल चौहान (उम्र 31 वर्ष) पुत्र श्री जवाहर चौहान निवासी वीपीओ सामोली, तहसील रोहड़ू, जिला शिमला के कब्जे से 4.53 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।इस मुकदमे का अन्वेषण थाना चिड़गांव द्वारा किया जा रहा है।
एफआईआर संख्या 09/26 दिनांक 21.02.2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट
जिला पुलिस की स्पेशल टीम द्वारा दिनांक 21.02.2026 को लोअर खलीनी स्थित सूद भवन में तलाशी के दौरान 6.560 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) निम्नलिखित आरोपियों के कब्जे से बरामद की गई:
रोहित कुमार (26 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।
रजत (24 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला।
सोनू (26 वर्ष), निवासी गांव सैंज, तहसील जुब्बल, जिला शिमला (वर्तमान निवासी सूद भवन, लोअर खलीनी)।
सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मुकदमे का आगामी अन्वेषण थाना न्यू शिमला द्वारा किया जा रहा है।
एफआईआर संख्या 28/26 दिनांक 24.02.2026 धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट
विश्वसनीय सूचना पर मोती निवास, कोमली बैंक, द्वितीय तल पर छापेमारी की गई, जहां से करीब 8 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
निम्नलिखित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया:
शुभम ठाकुर (26 वर्ष), निवासी जिला सोलन।
यशपाल ठाकुर (25 वर्ष), निवासी जिला शिमला।
आयुष ठाकुर (25 वर्ष), निवासी लकड़ बाजार, शिमला।
विपुल ठाकुर (28 वर्ष), निवासी टाराहल, जिला शिमला।
इस मुकदमे का आगामी अन्वेषण थाना बालूगंज द्वारा किया जा रहा है।
एफआईआर संख्या 08/26 दिनांक 28.02.2026 धारा 21 एनडीपीएस एक्ट
दिनांक 27.02.2026 को बलघर धारकलना रोड बाजार के पास गश्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी रोहित (25 वर्ष) निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला के कब्जे से 5.52 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।
आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले का अन्वेषण थाना देहा द्वारा किया जा रहा है।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री रेणुका जी के विधायक विनय कुमार…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…
बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के…