Categories: Uncategorized

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और गोबिंदगढ़ एफसी के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में गुलशन एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। मैच की शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन गुलशन एफसी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और रणनीति के दम पर दो गोल दागकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टूर्नामेंट का आयोजन मिलन सिंह व डीएफए सिरमौर द्वारा किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सरदार गुरमीत सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। विजेता टीम गुलशन एफसी को 31,000 रुपये नकद पुरस्कार और सुंदर ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता गोबिंदगढ़ एफसी को 15,000 रुपये नकद और ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजकों ने सभी टीमों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

2 hours ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

2 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

3 hours ago

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में तीन हमलावरों की पहचान, बद्दी पुलिस की 5 विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई जारी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के…

4 hours ago

प्रशिक्षण के दौरान बीमार हुई महिला आरक्षी नेहा का निधन, आज गांव में अंतिम संस्कार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के भानत पंचायत के मनोण गांव से संबंध रखने…

5 hours ago

राजगढ़ में 6.90 करोड़ लोन विवाद, गिरवी संपत्ति से छेड़छाड़ का केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़: State Bank of India की स्ट्रेस्ड एसेट्स रिकवरी ब्रांच, शिमला की शिकायत…

7 hours ago