Categories: Uncategorized

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने “युवा शक्ति, भारत की शक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत नाहन के डीआरडीए हॉल में आयोजित “विकसित भारत युवा संसद 2026” के जिला स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने केंद्रीय बजट 2026-27 को हिमाचल प्रदेश के लिए विकासोन्मुख और अवसरों से भरपूर बजट बताया।
सुरेश कश्यप ने कहा कि बजट 2026-27 में हिमाचल प्रदेश को केंद्र करों में 0.914% हिस्सेदारी के अंतर्गत कुल ₹20,365 करोड़ का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह राशि प्रदेश की आधारभूत संरचना, सामाजिक कल्याण और विकास कार्यों को गति प्रदान करेगी।
उन्होंने बताया कि पर्वतीय राज्यों के लिए इको-फ्रेंडली माउंटेन कॉरिडोर विकसित करने की घोषणा हिमाचल के लिए विशेष महत्व रखती है। वित्त मंत्री द्वारा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में पर्यावरण-संवेदनशील पर्वतीय मार्गों के निर्माण का प्रस्ताव पर्यटन, कनेक्टिविटी और स्थानीय रोजगार के नए अवसर खोलेगा।
सांसद कश्यप ने कहा कि बजट में पर्यटन और जैव विविधता (Biodiversity) को बढ़ावा देने पर विशेष फोकस किया गया है। हिमाचल जैसे पर्यटन प्रधान राज्य को इससे सीधा लाभ मिलेगा। होटल, होमस्टे, इको-टूरिज्म, स्थानीय हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों की बिक्री में वृद्धि होगी, जिससे युवाओं और स्थानीय समुदाय को व्यापक रोजगार मिलेगा।
उन्होंने मेडिकल टूरिज्म हब योजना को हिमाचल के लिए बड़ा अवसर बताया। भारत को मेडिकल टूरिज्म हब बनाने के उद्देश्य से 5 क्षेत्रीय हब स्थापित किए जाने की घोषणा की गई है। हिमाचल प्रदेश अपने प्राकृतिक वातावरण, आयुष और वेलनेस सुविधाओं के कारण इस क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा सकता है।
सुरेश कश्यप ने आयुष सेक्टर को सशक्त करने की घोषणा का भी स्वागत किया। तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थानों की स्थापना तथा आयुष फार्मेसी और औषधि परीक्षण प्रयोगशालाओं के उन्नयन से हिमाचल को विशेष लाभ होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश औषधीय पौधों और आयुर्वेदिक परंपरा का प्रमुख केंद्र है, इसलिए यह पहल राज्य के किसानों, उद्यमियों और युवाओं के लिए नए अवसर लेकर आएगी।
कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि “विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब युवा शक्ति आगे बढ़कर नेतृत्व करेगी।” उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए प्रदेश और देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

1 hour ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

2 hours ago

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ), किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क…

3 hours ago

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में तीन हमलावरों की पहचान, बद्दी पुलिस की 5 विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई जारी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के…

3 hours ago

प्रशिक्षण के दौरान बीमार हुई महिला आरक्षी नेहा का निधन, आज गांव में अंतिम संस्कार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के भानत पंचायत के मनोण गांव से संबंध रखने…

4 hours ago

राजगढ़ में 6.90 करोड़ लोन विवाद, गिरवी संपत्ति से छेड़छाड़ का केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़: State Bank of India की स्ट्रेस्ड एसेट्स रिकवरी ब्रांच, शिमला की शिकायत…

7 hours ago