Categories: Uncategorized

कीरतपुर–नेरचौक फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के नीचे आने से बाइक सवार की मौत

बिलासपुर (मंदीप रना ,संवाददाता ),

किरतपुर साहिब–नेरचौक फोरलेन मार्ग पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के अनुसार गरामोडा के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर अपनी लेन से निकलकर विपरीत दिशा में चली गई, जहां सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि दोनों श्रद्धालु किरतपुर साहिब से गुरुद्वारा मणिकरण साहिब में माथा टेकने जा रहे थे। जैसे ही वे गरामोडा मोड़ के पास पहुंचे, बाइक संतुलन खो बैठी और सामने से आ रहे ट्रक के नीचे आ गई। ट्रक बाघा से कलिंकर लेकर बघेरी की ओर जा रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

खालसा फुटबॉल कप 2026 को गुलशन एफसी ने 2-0 से जीता, ख़िताब किया अपने नाम

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), खालसा फुटबाल कप 2026 का फाइनल मुकाबला गुलशन एफसी और…

1 minute ago

“बजट 2026-27 में हिमाचल को ₹20,365 करोड़ की हिस्सेदारी, विकास को नई गति” : सुरेश कश्यप

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप…

36 minutes ago

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में ‘हराइजन’ कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने प्रदर्शित किया हुनर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 2 मार्च 2026 को​ अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह की…

52 minutes ago

मखनूमाजरा फायरिंग मामले में तीन हमलावरों की पहचान, बद्दी पुलिस की 5 विशेष टीमों की संयुक्त कार्रवाई जारी

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना के…

2 hours ago

प्रशिक्षण के दौरान बीमार हुई महिला आरक्षी नेहा का निधन, आज गांव में अंतिम संस्कार

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ उपमंडल के भानत पंचायत के मनोण गांव से संबंध रखने…

3 hours ago

राजगढ़ में 6.90 करोड़ लोन विवाद, गिरवी संपत्ति से छेड़छाड़ का केस दर्ज

ब्यूरो रिपोर्ट। राजगढ़: State Bank of India की स्ट्रेस्ड एसेट्स रिकवरी ब्रांच, शिमला की शिकायत…

6 hours ago