Categories: Uncategorized

चंद्र ग्रहण के चलते 3 मार्च को बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर के कपाट दिन भर रहेंगे बंद

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )

 3 मार्च 2026 दिन मंगलवार को होने वाले चंद्र ग्रहण के कारण महामाया बाला सुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर कपाट दिन भर के लिए बन्द रहेंगे। चंद्र ग्रहण के कारण इस अवधि के दौरान श्रद्धालु महामाया के दर्शन व पुजा अर्चना नहीं कर सकेंगे। मन्दिर ट्रस्ट के सहायक आयुक्त एसडीएम नाहन राजीव संख्यान ने बताया कि प्रातः 6:20 से लेकर सांय 6: 47 बजे तक बाला सुंदरी मन्दिर त्रिलोकपुर कपाट बंद रहंगे। यानी करीब 12 घंटे तक श्रद्धालु माता के दर्शन नहीं कर पाएंगे। शाम को ग्रहण मोक्ष (समाप्ति) के बाद ही मंदिर को दोबारा खोला जाएगा। एसडीएम ने बताया कि ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे विधि-विधान से मंदिर का शुद्धिकरण किया जाएगा। गंगाजल से स्नान, तर्पण और विशेष पूजा के बाद ही आम श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दी जाएगी।  श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे 3 मार्च को मंदिर आने से पहले समयसारिणी का ध्यान अवश्य रखें, ताकि उन्हें दर्शन के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े या निराश होकर लौटना न पड़े।

Himachal Darpan

Recent Posts

26 वर्षीय विवाहिता ने  फंदा लगाकर की आत्महत्या, ढाई वर्ष पहले की थी लव मैरिज

नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता), पांवटा साहिब में एक विवाहिता ने अपने ही घर में फंदा लगाकर…

10 minutes ago

34 वर्ष 6 माह की गौरवमयी सेवा के बाद श्री वीर सिंह ठाकुर हुए सेवानिवृत्त

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), ददाहू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ददाहू, जिला सिरमौर (हि.प्र.) में…

1 hour ago

राजगढ़ में उप-दमकल केंद्र खोलने की तैयारी; विभाग को भवन की तलाश, 10 मार्च तक माँगी निविदाएं

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : हिमाचल प्रदेश सरकार की अधिसूचना के अंतर्गत…

2 hours ago

होली-नवरात्र से पहले एपीएल राशन में कटौती, अब 14 की जगह 11 किलो आटा

ब्यूरो रिपोर्ट। महंगाई की मार झेल रहे प्रदेशवासियों को त्योहारों से ठीक पहले झटका लगा…

3 hours ago

हरिपुरधार क्षेत्र से 12 बच्चों ने पास की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा

ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…

5 hours ago

पांवटा साहिब में दिन के समय खनन वाहनों की एंट्री बंद, उपायुक्त ने किए आदेश जारी

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब में दिन के समय खनन सामग्री से लदे…

5 hours ago