शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ)
शिमला शहर में यातायात को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए शहर को विभिन्न सेक्टरों में बांटा गया है तथा महत्वपूर्ण यातायात प्वाइंट और प्रमुख चौराहों की पहचान की गई है। वर्तमान में शिमला ट्रेफिक पुलिस में कुल स्वीकृत संख्या 180 है जिनमें से में से 136 पुलिस कर्मियों को ही तैनात किया गया है जो हाल ही में 15 अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था और अब इसी कड़ी में 30 और पुलिस कर्मियों को तैनात कर ट्रैफिक पुलिस की कमी को पूरा किया गया है जो अब 181 पुलिस कर्मियों की संख्या के साथ शहर का ट्रैफिक बंदोबस्त देख रही है।
शिमला शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव, यातायात जाम की समस्या, आम जनता एवं पर्यटकों की सड़कों पर आवाजाही को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक बनाने हेतु तथा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस शिमला ने यातायात व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
इन जवानों को शहर के निम्नलिखित विभिन्न प्रमुख चौराहों, भीड़-भाड़ वाले बाजारों, स्कूल क्षेत्रों एवं संवेदनशील मार्गों पर तैनात किया गया है, ताकि यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाया जा सके।
🔹 यातायात व्यवस्था में प्रमुख सुधार
▪ यातायात पुलिस बल में वृद्धि
इससे शहर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ेगी और जाम की समस्या पर नियंत्रण में मदद मिलेगी।
▪ ट्रैफिक राइडर्स की संख्या में बड़ा विस्तार
मोटरसाइकिल सवार ट्रैफिक राइडर्स की संख्या बढ़ाई गई है। ये राइडर्स संकरे मार्गों एवं व्यस्त क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई, अवैध पार्किंग पर नियंत्रण तथा दुर्घटना की स्थिति में शीघ्र प्रतिक्रिया सुनिश्चित करेंगे।
🎯इस पहल के मुख्य उद्देश्य
✔ यातायात नियंत्रण एवं प्रवर्तन को प्रभावी बनाना
✔ जाम की स्थिति में त्वरित सुधार
✔ पीक ऑवर्स में बेहतर निगरानी
✔ सड़क दुर्घटनाओं पर शीघ्र कार्रवाई
✔ नागरिकों एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
📍 विशेष फोकस
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ), मां भगवती पब्लिक स्कूल हरिपुरधार के चार विद्यार्थियों ने एक…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पांवटा साहिब में दिन के समय खनन सामग्री से लदे…
ददाहू (हेमंत चौहान ,संवाददाता ),आज डी0ए0वीएन0 पब्लिक स्कूल ददाहू में नशे के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण…
शिमला (ब्यूरो रिपोर्ट), हिमाचल प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में शुक्रवार शाम को मौसम ने…
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), ग्राम पंचायत राजपुर के दिघाली में आज भारतीय जनता युवा…
सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU टीम ने 26 फरवरी 2026 को…