Categories: Uncategorized

राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस: विज्ञान समारोह के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat” रही।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रोफेसर भारती भागड़ा ने उप-प्रधानाचार्य प्रो. बचन सिंह तथा विज्ञान संकाय की डीन डॉ. मीनाक्षी शर्मा के साथ द्वीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय ठियोग के भौतिक विज्ञान विभाग से डॉ. यश देश दुलता तथा राजकीय महाविद्यालय सोलन के प्राणी विज्ञान विभाग से डॉ. शिवानी कपरैट ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. कीर्ति सिंघा ने मुख्य अतिथि, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत किया।

समारोह के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, विज्ञान मॉडल मेकिंग, विज्ञान रंगोली तथा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बी.एससी. तृतीय वर्ष के स्नेहा शर्मा, नंदिनी तथा पुनीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.एससी. प्रथम वर्ष के अभिनव डोगरा, अंशुल नेगी और पूर्णिमा आर्य द्वितीय स्थान पर रहे, जबकि बी.एससी. द्वितीय वर्ष के अर्पित, पंकज और अमन ने तृतीय स्थान हासिल किया।

विज्ञान रंगोली प्रतियोगिता में बी.एससी. तृतीय वर्ष की कुसुम शर्मा प्रथम, बी.एससी. द्वितीय वर्ष की नैन्सी द्वितीय तथा बी.एससी. द्वितीय वर्ष की मीनाक्षी तृतीय स्थान पर रहीं।

विज्ञान मॉडल मेकिंग प्रतियोगिता में बी.एससी. तृतीय वर्ष के अनमोल शर्मा ने प्रथम, आदर्श तथा सुमित ने द्वितीय और गिरीश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान यशवीर (बी.एससी. प्रथम वर्ष), द्वितीय स्थान कशिश (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) तथा तृतीय स्थान कार्तिक (बी.एससी. तृतीय वर्ष) ने प्राप्त किया।

कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या प्रो. भारती भागड़ा ने विज्ञान संकाय, सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।इस अवसर पर डॉ मीनाक्षी शर्मा ने भी विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।
डॉ. श्वेता शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर डॉ. गिरीश कपूर, प्रो. नरेंद्र कुमार, प्रो. दीप्ति गुप्ता, प्रो. शालू दुलता, प्रो. रीता चंदेल, डॉ. योगेश सूद, डॉ. पूनम शर्मा, प्रो. सुरेंद्र चौहान, डॉ. अंजना, डॉ. सुशील, डॉ. लक्ष्मी वर्सेन, डॉ. लखबीर सिंह, डॉ. शिखा, प्रो. सरला ठाकुर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

3 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

4 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

6 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

6 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

8 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

8 hours ago