Categories: Uncategorized

कुल्लू दौरे पर राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल की सख्त कार्रवाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),

राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन डॉ. एसपी कत्याल ने जिला कुल्लू के तीन दिवसीय दौरे के दौरान साफ शब्दों में कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत वितरित होने वाले राशन की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि आटा मिलों में आटा पिसाई की प्रक्रिया तक विभागीय अधिकारियों की निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध और मानक गुणवत्ता का राशन मिल सके।
चेयरमैन ने बताया कि अब राशन के सरकारी भंडारों में भी संबंधित विभागों के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी। इसका उद्देश्य भंडारण, वितरण और गुणवत्ता नियंत्रण की पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
दौरे के दौरान डॉ. कत्याल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके अलावा राशन डिपुओं, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों और खाद्य भंडारों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को दिए जा रहे पोषण आहार की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
चेयरमैन ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संबंधित संस्थानों में आवश्यक सूचनाएं डिस्प्ले की जाएंगी, ताकि आम नागरिकों को उनके अधिकारों की पूरी जानकारी मिल सके।
उन्होंने बताया कि राशन की गुणवत्ता मापने के लिए आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्य खाद्य आयोग का लक्ष्य है कि लोगों तक बेहतर गुणवत्ता का खाद्यान्न पहुंचे और बच्चों को पर्याप्त व संतुलित पोषण उपलब्ध हो।
डॉ. कत्याल ने स्पष्ट किया कि राज्य में खाद्य सुरक्षा कानून को मजबूत बनाने और आमजन के हितों की रक्षा के लिए आयोग पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

4 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

6 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

7 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

8 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

9 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

9 hours ago