Categories: Uncategorized

“शिमला पुलिस की कार्रवाई — मारपीट मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी”

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),

थाना कुमारसैन में भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत श्री लीला सिंह मेहतो (आयु 52 वर्ष) निवासी ग्राम बडावाला, तहसील विकासनगर, जिला देहरादून (उत्तराखंड), वर्तमान निवासी ग्राम बिथल, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला की लिखित शिकायत पर दर्ज की गई।

शिकायत के अनुसार दिनांक 06.12.2025 को लगभग 11:30 बजे रात, उनके पुत्र एवरेस्ट सिंह मेहतो अपने साथी अभिषेक के साथ बिथल में एक विवाह समारोह से लौट रहे थे। जब वे काली मिट्टी (टाटा मोटर्स वर्कशॉप, बिथल के पास) पहुंचे, तो कुछ व्यक्तियों द्वारा उन्हें बिना किसी कारण के रोककर मारपीट की गई, जिससे एवरेस्ट सिंह मेहतो को सिर में चोट आई और उन्हें उपचार हेतु सिविल अस्पताल रामपुर ले जाया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
साक्ष्यों एवं जांच के आधार पर थाना कुमारसैन पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया:
दीपक पुत्र श्री हेम राज (20 वर्ष) निवासी ग्राम तुलसीपुर, राप्ती अंचल, नेपाल, वर्तमान में बैनाल/बिथल क्षेत्र, जिला शिमला में निवासरत।

अनिल पुत्र श्री हीरा लाल (23 वर्ष) निवासी ग्राम घेटमा, जिला रुकुम, नेपाल, वर्तमान में बिथल, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला में निवासरत।

अंकुश पुत्र श्री प्रेम कुमार (18 वर्ष) निवासी तुर्सू, जिला डायलिख, नेपाल, वर्तमान में भद्राश, तहसील रामपुर, जिला शिमला में निवासरत।

उक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।जिला पुलिस शिमला जन सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराती है तथा नागरिकों से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अवैध कृत्य की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाना या आपातकालीन हेल्पलाइन पर दें। सामुदायिक सहयोग से ही सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है

Himachal Darpan

Recent Posts

पांवटा साहिब में प्रतिबंधित कफ सिरप की 14 शीशियों के साथ एक गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), जिला सिरमौर के पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में पुलिस…

7 hours ago

सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या पर महिला आयोग सख्त, दोषी को फांसी देने की मांग

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),सरकाघाट में 19 वर्षीय युवती की दराट से गला काटकर…

8 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 ग्राम चिट्टे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शिमला…

9 hours ago

सोलन पुलिस का बड़ा एक्शन: एक हफ्ते में 10 चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ सख्त…

10 hours ago

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

11 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

12 hours ago