शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ),
जिला पुलिस शिमला ने हाल ही में पंजाब से गिरफ्तार मुख्य चिट्टा सप्लायर विजय बिहारी उर्फ डेविड को थाना रामपुर में दर्ज एक मामले की जांच के लिए कस्टडी ट्रांसफर पर लिया है। इस मामले में पहले एक वाहन से 9.26 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी, जिसमें दो स्थानीय युवक शामिल पाए गए थे।
जांच के दौरान पूछताछ, मोबाइल रिकॉर्ड, बैंक लेन-देन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि आरोपियों ने व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से विजय बिहारी उर्फ डेविड से संपर्क कर नशा खरीदा था। आरोपी पहले से एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में था। अदालत से अनुमति मिलने के बाद उसे रामपुर लाकर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उससे गहन पूछताछ कर पूरे सप्लाई नेटवर्क और अन्य जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…