शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
आज लगभग 10:30 बजे प्रातः संजौली चौक में एक छोटा बच्चा काफी देर से रोता हुआ पाया गया। मौके पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मचारी पुलिस कर्मचारी ने बच्चे के माता-पिता के बारे में आसपास पूछताछ व छानबीन की, परंतु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। बच्चा लगातार रोता रहा तथा अपनी कम उम्र के कारण अपने माता-पिता या पता बताने में असमर्थ था, जिस पर उसे सुरक्षित रूप से थाना संजौली लाया गया।
इस संबंध में तुरंत संजौली क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चे के बारे में जानकारी जुटाई गई। छानबीन के दौरान पता चला कि इंजनघर आंगनवाड़ी केंद्र में इस नाम का बच्चा पहले दाखिल था। वहां से माता-पिता का मोबाइल नंबर प्राप्त कर उनसे संपर्क किया गया तथा उन्हें थाना संजौली बुलाया गया।
पूछताछ में अभिभावकों ने बताया कि वे अपने दो बच्चों के दाखिले के लिए पहले राजकीय प्राथमिक पाठशाला संजौली गए थे और छोटे बच्चे अक्षित को वहां छोड़कर बड़े बच्चे का दाखिला करवाने अन्य स्कूल चले गए थे। सुबह की प्रार्थना के दौरान जब स्कूल स्टाफ बाहर गया तो बच्चा वहां से निकलकर बाहर आ गया।पुलिस द्वारा बच्चे को सकुशल उसके परिजनों के हवाले किया गया | जिला पुलिस शिमला आम जनता से अपील करती है कि छोटे बच्चों को सार्वजनिक स्थानों पर अकेला न छोड़ें तथा उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।
जिला पुलिस शिमला
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…