Categories: Uncategorized

नाहन ले जाते समय एम्बुलेंस में हुआ प्रसव, जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

सिरमौर जिले के दुर्गम क्षेत्रों में 108 एम्बुलेंस सेवा जीवनदायिनी साबित हो रही है ताजा मामले में सोमवार को कालाअंब पर तैनात 108 एम्बुलेंस की टीम ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से एक गर्भवती महिला का एम्बुलेंस में ही  सफल प्रसव करवाया।जानकारी के अनुसार, नागल सुकेती क्षेत्र की एक गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने 108 एम्बुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को नाहन अस्पताल ले जाया जाने लगा। लेकिन रास्ते में महिला की प्रसव पीड़ा काफी बढ़ गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए EMT पीयूष और पायलट मनीष ने  एम्बुलेंस में ही महिला की सफल डिलीवरी करवाई। दोपहर करीब 12:30 बजे महिला ने एक सुंदर बेटी (Baby Girl) को जन्म दिया।  जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ है जिन्हे नाहन अस्पताल लाया गया । परिजनों ने संकट के समय देवदूत बनकर आए EMT पीयूष और पायलट मनीष का तहे दिल से धन्यवाद किया है। स्थानीय लोगों ने भी एम्बुलेंस स्टाफ की इस बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

9 hours ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

11 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

20 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

2 days ago