शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),
पुलिस थाना बालुगंज शिमला में ठगी का एक मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी बहन भावना को विदेश भेजने के नाम पर झांसा देकर कनाडा का वीज़ा लगाने के लिए आरोपीगणों ने उससे लगभग ₹25,00,000 की धोखाधड़ी की।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की। वांछित आरोपियों की तलाश में पंजाब और हरियाणा में संभावित ठिकानों पर कई बार दबिश दी गई, लेकिन आरोपी लगातार ठिकाने बदलते रहे। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जानबूझकर मोबाइल सिम बदल रहे थे और व्हाट्सएप कॉल का इस्तेमाल कर अपनी लोकेशन छिपा रहे थे।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 22 फरवरी 2026 को एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने शिवालिक सिटी, खरड़ (चंडीगढ़) में दबिश देकर एक फ्लैट से आरोपी मंजू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पीड़िता को विदेश भेजने का झांसा देकर उससे बड़ी रकम ठगी।
फिलहाल मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस द्वारा आगे की जांच की जा रही है।
मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…