नाहन में दो युवक हेरोइन सेवन करते गिरफ्तार, SFSL जुन्गा रिपोर्ट में पुष्टि

0
136

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

पुलिस थाना सदर नाहन में दो व्यक्तियों के खिलाफ नशीले पदार्थ के सेवन के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी गुन्नू घाट की टीम ने 27 नवंबर 2025 को गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए दो युवकों को हिरासत में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम ने शिमला रोड स्थित हाथी कब्र, अमरपुर मोहल्ला में एक किराये के कमरे में अभिनव कश्यप पुत्र श्री राजकुमार निवासी मोहल्ला अमरपुर तथा नदीम पुत्र श्री मोहम्मद गफूर निवासी गांव खुरेडी, डाकघर चांदक, तहसील बिजनौर, थाना मडांवर, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) को नशे की हालत में पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से नशीले पदार्थ एवं नशा करने के उपकरण बरामद किए गए। पुलिस द्वारा बरामद पदार्थों के सैंपल लेकर (SFSL) Junga भेजे गए थे। प्रयोगशाला से प्राप्त रिपोर्ट में दोनों द्वारा हेरोइन का सेवन किए जाने की पुष्टि हुई है।इस संबंध में पुलिस थाना नाहन में धारा 27 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here