Categories: Uncategorized

सिरमौर RTO का सख्त एक्शन: नाहन में बिना नंबर प्लेट ट्रक जब्त, डंपरों पर 1.69 लाख का जुर्माना

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के उल्लंघन पर शिकंजा कसते हुए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) सोना चौहान ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। ताज़ा कार्रवाई के तहत नाहन और आसपास के क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।चेकिंग अभियान के दौरान आरटीओ टीम ने एक ट्रक को बिना नंबर प्लेट के चलते हुए पकड़ा। वाहन चालक पहचान छिपाकर नियमों का उल्लंघन कर रहा था। गंभीर लापरवाही को देखते हुए विभाग ने ट्रक को तुरंत इम्पाउंड कर दिया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए वाहन को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।वहीँ मार्कंडा पुल, नवोदय और सूरजपुर के पास नाकेबंदी के दौरान टीम ने तीन बड़े डंपरों को निर्धारित क्षमता से अधिक भार ढोते हुए पकड़ा। ओवरलोडिंग के चलते इन तीनों वाहनों पर कुल 1.69 लाख रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया।आरटीओ सोना चौहान ने स्पष्ट कहा कि ओवरलोडिंग न केवल सड़कों को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि यह गंभीर सड़क हादसों का भी बड़ा कारण बनती है। जानकारी के अनुसार जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए आरटीओ ने जिला प्रशासन को अहम प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव में सुझाव दिया गया है कि 21 टन से अधिक भार वाले डंपरों को नाहन मार्ग पर अनुमति न दी जाए। सोना चौहान के अनुसार, नाहन की खड़ी चढ़ाई पर अत्यधिक वजन के कारण भारी वाहन अक्सर ब्रेकडाउन हो जाते हैं, जिससे घंटों लंबा जाम लग जाता है और आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Himachal Darpan

Recent Posts

बाबा बालक नाथ की कृपा का चमत्कार: मन्नत पूरी, 3 साल के मासूम की लौटी आवाज

ब्यूरो रिपोर्ट। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में आस्था और चमत्कार…

3 hours ago

एसजेवीएन की रामपुर परियोजना ने रचा इतिहास 2108 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन किया दर्ज

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), एसजेवीएन के 412 मेगावाट क्षमता वाले रामपुर जलविद्युत…

7 hours ago

नाहन के कांशीवाला का व्यक्ति  नशीले कैप्सूल और गोलियों समेत गिरफ्तार, SIU टीम की बड़ी कार्रवाई

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), जिला सिरमौर के नाहन में पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन…

9 hours ago

सोलन डाकमंडल की बड़ी उपलब्धि : 100 से अधिक डाक कर्मचारी किएगए पुरस्कृत

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय डाक विभाग के सोलन मंडल द्वाराडाक जीवन बीमा…

10 hours ago

नशा मामले में बड़ी कार्रवाई! सोलन SP ने 4 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), सोलन जिला में पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध सख्त…

12 hours ago

हिमाचल में मौसम का मिजाज बदला, फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम साफ रहने के कारण तापमान…

14 hours ago