Categories: Uncategorized

सुन्नी क्षेत्र को बढ़ते जलस्तर से मिलेगी राहत, जल्द शुरू होगा सतलुज में डिसिल्टेशन कार्य

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ),

उपायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एनटीपीसी ने दी बाथिमेट्री एवं सिल्टेशन रिपोर्ट

डिसिल्टेशन को लेकर एसओपी बनाने का कार्य कर रहा प्रशासन

एनटीपीसी ने कोलडैम हाईड्रो पाॅवर स्टेशन को लेकर बाथिमेट्री एवं सिल्टेशन रिपोर्ट उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को सौंप दी है। मंगलवार को बचत भवन में रिपोर्ट को लेकर विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में रिपोर्ट पर कोलडेम प्रबंधन की ओर से प्रेजेंटेशन दिया गया।
उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि सुन्नी क्षेत्र में बढ़ती सिल्ट को लेकर कोलडेम प्रबंधन को सोनार तकनीक के आधार पर बाथिमेट्री एवं सिल्टेशन सर्वेक्षण करवाने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में आज प्रबंधन ने सर्वेक्षण रिपोर्ट सौंप दी है। बाथिमेट्री अध्ययन में पानी के नीचे की सतह की गहराई और स्थलाकृति (तल का आकार) सम्मलित है, जिसे आसान भाषा में जल के भीतर की मैपिंग या समुद्र तल का सर्वेक्षण कह सकते हैं। यह तकनीक नदियों, झीलों और महासागरों के तल का नक्शा बनाने के लिए सोनार, इकोसाउंडर और लिडार जैसे उपकरणों का उपयोग करती है, लेकिन इस रिपोर्ट को सोनार के माध्यम से किया गया। यह सर्वेक्षण आईआइटी रूड़की के माध्यम से करवाया गया है। सिल्ट के आधार पर तीन जोन में बांटा गया है। जोन -1 में तातापानी, जोन-2 में सुन्नी और जोन-3 में चाबा क्षेत्र सम्मिलित किया गया। 

2014 से 2023 तक सिल्ट के एकत्रीकरण में बदलाव देखा गया है। जोन तीन में वर्ष 2022 और 2023 में सिल्ट का एकत्रीकरण हुआ है। इसके पीछे मुख्य तौर पर सड़क निर्माण कार्य, प्रोजेक्ट कार्य, बाढ़ आदि माने गए है। रिपोर्ट में साफ बताया गया कि रेजेरवायर में सिल्ट का एकत्रित हुई है, लेकिन सिल्ट रेजेरवायर की क्षमता से कम एकत्रित हुई है।

उपायुक्त ने कहा कि रिपोर्ट में डिस्लिटेशन के सुझाव दिए गए है। प्रशासन इस दिशा में व्यापक योजना बनाने जा रहा है, ताकि प्रभावित क्षेत्र में एकत्रित हो रही सिल्ट को नियमानुसार डिसिल्ट किया जाए। ऐसा करने से पानी का जलस्तर बढ़ेगा नहीं और प्रभावित क्षेत्रों को मानसून की स्थिति में खतरा भी पैदा नहीं होगा। 

उपायुक्त ने कहा डिसिल्टेशन को लेकर डीएफओ एफसीए अनुमति सहित अन्य नियमों के बारे में विस्तृत अध्ययन करेंगे। स्थानीय प्रशासन सारे नियमों का अध्ययन करने के बाद एसओपी बनाएगा, ताकि डिसिल्टेशन की प्रक्रिया को शुरू किया जाए। इसमें कोलडेम प्रबंधन ने हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

बैठक में एडीएम लॉ एंड आर्डर पकंज शर्मा, एडीएम प्रोटोकाॅल ज्योति राणा, डीएफओ ग्रामीण अनिकेत बान्वे, एनटीपीसी हेड ऑफ प्रोजेक्ट सेशगेरी राॅव, सहायक महाप्रबंधक एनटीपीसी स्वधीन, डीजीएम अखिलेश जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

बैडमिंटन खेलते समय युवक की मौत: धर्मशाला इंडोर स्टेडियम में अचानक गिरा, टांडा में घोषित मृत

ब्यूरो रिपोर्ट जिला मुख्यालय धर्मशाला के इंडोर स्टेडियम में बुधवार को एक दुखद हादसा सामने…

1 hour ago

दलबदल पर सख्त वार: अयोग्य विधायकों की पेंशन बंद, ‘चिट्टा’ आरोपियों की पंचायत चुनाव में एंट्री भी बैन

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दलबदल करने वाले विधायकों पर सख्ती बढ़ाने की दिशा में…

1 hour ago

हिमाचल में बदलेगा मौसम: 3–7 अप्रैल बारिश-बर्फबारी के आसार, कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को मौसम साफ रहा और दिनभर धूप खिली रही,…

2 hours ago

24 घंटे में कमाल: शिमला पुलिस ने लापता नाबालिग को सकुशल ढूंढ निकाला”

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला में नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के…

2 hours ago

शिमला में चिट्टे का बड़ा खुलासा! 288 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला। जिला शिमला पुलिस ने मादक पदार्थों के…

2 hours ago

38 वर्षों की सेवाओं के बाद चार पुलिस अधिकारी IRBN पंडोह से सेवानिवृत्त, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित

मंडी ( नितेश सैनी,संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग में लंबे समय तक निष्ठा और…

2 hours ago