ऊना ( अक्की रतन , संवाददाता),
नशा तस्करी पर प्रहार2.98 ग्राम चिट्टा सहित युवक गिरफ्तार
एस आई यू और गगरेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक से चिट्टा बरामद किया गया है हिमाचल प्रदेश में नशा करने वाले लगातार पुलिस के हत्थे चढ़ रहे हैं
जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट (SIU) ऊना ने पुलिस थाना गगरेट की टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से प्रतिबंधित मादक पदार्थ चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से लगभग 2.98 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
आरोपी की पहचान रजनीश कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी गांव अठवां, तहसील अंब, जिला ऊना (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…
ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…
ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…
ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…