Categories: Uncategorized

जिला कुल्लू के खंड विकास कार्यालय, बंजार में महिला उद्यमियों के लिए फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट का आयोजन

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर )

जिला उद्योग केंद्र, कुल्लू द्वारा खंड विकास कार्यालय, बंजार में एक दिवसीय फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट तथा उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम NITCON Limited के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें जिले की लगभग 110 महिला उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। यह कार्यक्रम उद्योग विभाग की पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी (BDO), मोहित सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों को वित्तीय सहायता से संबंधित जानकारी प्रदान करना, विभिन्न सरकारी योजनाओं से अवगत कराना, तथा उन्हें उपयुक्त विपणन (मार्केटिंग) प्लेटफॉर्म से जोड़ने हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना रहा।

यह कार्यक्रम रैम्प परियोजना के घटक–7 ‘सोशल इंक्लूजन’ के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महिला उद्यमियों की वित्तीय पहुँच को सुदृढ़ करना, उन्हें सरकारी योजनाओं से प्रभावी रूप से जोड़ना तथा स्थायी आजीविका एवं बाजार संपर्क सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम के माध्यम से महिला उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त, व्यावहारिक एवं सार्थक पहल की गई। इस फंडिंग एवं नेटवर्किंग मीट एवं ईएपी सत्र में महिला उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों के उत्साह, सहभागिता एवं सीखने की प्रवृत्ति में जिज्ञासा थी , जो उनके आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनने के दृढ़ संकल्प को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को बैंकिंग सुविधाओं, ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया, विभिन्न सरकारी सब्सिडी एवं प्रोत्साहन योजनाओं, बीमा योजनाओं, उद्यम (Udyam) पंजीकरण, तथा डिजिटल एवं ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रियाओं से संबंधित विस्तृत, व्यवहारिक एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें आरसेटी, कुल्लू से विनोद शर्मा, एलडीएम कार्यालय से तारा चंद, प्रबंधक पीएनबी, बंजार, ग्रामीण विकास विभाग/एनआरएलएम से मिशन एक्जीक्यूटिव श्रीमती मोनिका, मनोहर लाल (ईएपी मास्टर ट्रेनर), उदय गोगरा, निदेशक डी.टी.वी.टी.आई. स्किल्स एनजीओ, बंजार, तथा उद्योग विभाग के परियोजना स्टाफ—श्रीमती प्रिया एवं श्री दिव्य प्रकाश उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

7 hours ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

21 hours ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

1 day ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

1 day ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

1 day ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

2 days ago