Categories: Uncategorized

गड़सा में सजेगा “सरकार गाँव के द्वार” सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर),

29 जनवरी जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से कुल्लू विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गड़सा में (शुक्रवार), 30 जनवरी को “सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
प्रदेश सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल का उद्देश्य सरकार की नीतियों एवं योजनाओं को आम जन तक पहुँचाना तथा लोगों की समस्याओं का समाधान उनके घर-द्वार पर सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यह कार्यक्रम बंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गड़सा में में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। “सरकार गाँव के द्वार” कार्यक्रम की अध्यक्षता कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर करेंगे। “सरकार गाँव के द्वार” में ग्राम पंचायत गड़सा, भलान-1, हुरला, ज्येष्ठा, पारली एवं दियार के लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया जाएगा।
उपायुक्त, तोरुल रवीश ने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर सभी जिला स्तर के अधिकारियों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के आदेश दिए गए हैं। कार्यक्रम से पूर्व इन पंचायतों से संबंधित विभिन्न विभागीय समस्याओं की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान किया जा सके।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनियाँ भी लगाई जाएँगी, जिनके माध्यम से जनता को सरकार की नीतियों की जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर भी लगाए जाएँगे, जहाँ प्राथमिक स्वास्थ्य जाँच के साथ आवश्यक दवाएँ भी उपलब्ध करवाई जाएँगी।
उपायुक्त ने बताया कि “सरकार गाँव के द्वार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता के बीच ले जाकर उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।”

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

6 hours ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

20 hours ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

1 day ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

1 day ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

1 day ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

2 days ago