Categories: Uncategorized

गुरु रविदास जी के दिव्य मार्गदर्शन और राष्ट्र निर्माण में उनके सहयोग को सदैव याद रखा जायेगा : डॉ. बिंदल

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता )

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.राजीव बिंदल ने आज गुरुवार को संत शिरोमणि गुरु रवीदास जयंती पखवाड़े के तहत नाहन विधानसभा क्षेत्र की अनुसूचित बस्ती मिश्रवाला,  सैनवाला, हरीपुरखोल-जामनीघाट में पहुंचकर गुरु रवीदास जी द्वारा देश और समाज को दिखाए गए दिव्य मार्ग का स्मरण करते हुए  राष्ट्र निर्माण में उनके सहयोग को साँझा किया।

डॉ. राजीव बिंदल ने क्यारदा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के चित्र पर पुष्प भेंट कर उन्हें नमन करते हुए अपने प्रवास का प्रारम्भ किया।  डॉ. बिंदल ने सैनवाला और हरीपुरखोल-जामनी घाट की अनुसूचित बस्तियों में पहुंचकर गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता, भक्ति आंदोलन और सामाजिक समरसता के मार्ग को रेखांकित किया और समाज निर्माण में उनके दिव्य योगदान को याद किया।
  डॉ. बिंदल ने कहा कि महान संत गुरु रविदास जी के  दिव्य मार्गदर्शन और योगदान को देश और समाज द्वारा सदैव याद रखा जायेगा।  हम सब संत रविदास जी द्वारा दिखाए गए दिव्य मार्ग पर चलें।   उन्होंने कहा कि हमें महान संत गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए सामाजिक समानता, समरसता भाईचारे और भक्ति भाव मार्ग को सदैव अपने जीवन में साकार करना चाहिए।  डॉ. बिंदल ने बताया कि आज के कार्यकर्मों में जनहित की विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर भी चिंतन किया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

त्योहारी सीजन में महंगाई की मार, शिमला में सरसों तेल, चीनी और आटे के दाम बढ़े

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों…

5 hours ago

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

19 hours ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

1 day ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

1 day ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

1 day ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

2 days ago