नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),
जिला सिरमौर पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए सतौन क्षेत्र से एक व्यक्ति को चिट्टा/स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 4.18 ग्राम चिट्टा/स्मैक बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिरमौर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार SIU टीम द्वारा गश्त के दौरान मुखबर खास की सूचना के आधार पर सतौन में आरोपी दिनेश कुमार पुत्र खजान सिंह निवासी गांव व डाकघर सतौन, तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर, हि.प्र. की गाड़ी नम्बर HP17J-0667 को चैक किया तो उसमें तलाशी के दौरान एक कैरी बैग मिला जिसको चैक करने पर उसके अन्दर जिप्पर लगे हुए पाऊच के अन्दर चूर्ण व डली रूप में कुल वजन 4.18 ग्राम चिट्टा/स्मैक पाया गया। मामले में पुलिस थाना पुरुवाला में धारा 21, 25 ND&PS ACT के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…