Categories: Uncategorized

“तीन दिनों से दत्तनगर मिल्क प्लांट में दूध की आपूर्ति प्रभावित होने से क्षेत्र के हजारों दुग्ध उत्पादकों को हो रहा भारी आर्थिक नुकसान:-कौल नेगी

रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी ,संवाददाता),

हिमकोफेड के पूर्व चेयरमैन एवं रामपुर विस से भाजपा युवा नेता कौल सिंह नेगी ने क्षेत्र के दुग्ध उत्पादकों को पेश आ रही दिक्क़तों को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा पिछले 3 दिनों से सरकार की अव्यवस्था के चलते मिल्क प्लांट दतनगर में पशुपालको से दूध आपूर्ति बंद कर दी गयी है,जिससे क्षेत्र के हजारों दुग्ध उत्पादकों को कई तरह की आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,

उन्होंने कहा बर्फबारी से सड़क अवरुद्ध होने से मिल्क प्लांट दतनगर के दूध सयंत्र टेंकर बीच में फसे हुए है,ऐसे में मिल्क प्लांट में पर्याप्त मात्रा मे दूध होने से पशुपालकों से दूध लेने को लेकर मनाही है,

उन्होंने कहा पहली बर्फबारी ने ही सरकार और लोकनिर्माण के अपने बर्फबारी से निपटने की तैयारियों की पोल खोल दी है,उन्होंने कहा सरकार को वैकल्पिक मार्गो की व्यवस्था दुरुस्त रखनी चाहिए,उन्होंने कहा रामपुर से वैकल्पिक बसंतपुर मशोबरा मार्ग खुला है वहाँ से दूध टेंकरो की आवाजाही की जा सकती है।

उन्होंने कहा सरकार की उदासीनता के चलते आम जनता और पशुपालक असुविधा का सामना करने को मजबूर है ,उन्होंने कहा सरकार पशुपालकों की चिंता करे और अवरुद्ध सड़को को युद्धस्तर पर बहाल करे और तब तक वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करे और जल्द दूध आपूर्ति को सुचारु रुप् से शुरु कर पशुपालकों को यथाशीघ्र राहत प्रदान करे!

उन्होने कहा सरकार को समझना चाहिए ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर ग्रामीण दूध बेचकर अपनी आजीविका कमाते है,ऐसे में सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए कि दुग्ध उत्पादकों को उनकी दूध आपूर्ति में किसी भी प्रकार की दिक्क़ते पेश ना आये,निर्बाध उनकी दूध आपूर्ति चलती रहें ऐसी वयवस्था होनी चाहिए,

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

3 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

3 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

5 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

5 hours ago