Categories: Uncategorized

108 में फिर गूंजी किलकारी, EMT सुनील और पायलट प्रदीप ने करवाई सफल डिलीवरी, जच्चा बच्चा दोनों सुरक्षित

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

108 में एक फिर एक नन्ही किलकारी गूंजी जिसमे इएमटी सुनील और पायलट प्रदीप शिलाई ने कार्यकुशलता का परिचय देकर महिला की राजबन के समीप सफल डिलीवरी करवाई।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह 09:32 बजे शिलाई अस्पताल से दायाँ गांव, शिलाई निवासी 26 वर्षीय रवीना को रेफर किया गया था। यह महिला दूसरी बार गर्भवती थी और गर्भ में बच्चा उल्टा होने के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई थी। महिला को शिलाई से पांवटा साहिब ले जाया जा रहा था। जैसे ही एम्बुलेंस राजबन और गोंदपुर पहुंची, महिला को अचानक तेज़ प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। पीड़िता की हालत को देखते हुए EMT सुनील दत्त ने बिना समय गंवाए एम्बुलेंस में ही सफल डिलीवरी करवाई गई। महिला ने एक स्वस्थ शिशु को जन्म दिया और माँ-बच्चा दोनों सुरक्षित रहे। प्रसव के बाद महिला और नवजात को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

4 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

5 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

5 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

7 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

7 hours ago