कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ),
केलांग के समीप एक सड़क हादसे में दिल्ली के रोहिणी निवासी छह युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कार नंबर DL-11A-9504 केलांग की ओर जा रही थी, इसी दौरान केलांग के पास कार की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।हादसे में कार सवार बिक्की, रवि, दीपांशु, रोहन मधु,सुनील और ओम प्रकाश घायल हो गए। सभी युवक दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं, जो घूमने के उद्देश्य से केलांग आए थे।घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए केलांग अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को केलांग से कुल्लू अस्पताल रेफर कर दिया।
फिलहाल सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे सुरक्षित हैं। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…
ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…
ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…
ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…
ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…