Categories: Uncategorized

राष्ट्रीय रंग महोत्सव में स्टेपको नाहन ने रचा इतिहास, नाटक ‘सुगंधि’ को मिले 16  पुरस्कार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

 बलिया (उत्तर प्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय रंग महोत्सव में हिमाचल प्रदेश के नाहन स्थित रंगमंच संस्था स्टेपको नाहन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की। संस्था के नाटक ‘सुगंधि’ ने कुल 16 प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतकर रंगमंच जगत में नाहन और हिमाचल का नाम रोशन किया। नाटक सुगंधि को सर्वश्रेष्ठ नाटक का सम्मान मिला। वहीं सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार रजित सिंह कंवर एवं वसीम खान को प्रदान किया गया। नाटक के सशक्त लेखन के लिए रितेश मेहता को सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार मिला।
  इस राष्ट्रीय रंग महोत्सव में उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंच से सभी विजेता कलाकारों और रंगकर्मियों को सम्मानित किया। उन्होंने स्टेपको नाहन की पूरी टीम को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे नाटक भारतीय रंगमंच को नई ऊँचाइयों तक ले जाते हैं।  

अभिनय श्रेणी में फरज़ाना सैय्यद (जानकी) को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, आँचल नेहरू(छाया) को सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री, गीता कैंथ (अम्मा)को सर्वश्रेष्ठ चरित्र अभिनेत्री, मोनिका शर्मा (काकी)को द्वितीय चरित्र अभिनेत्री, काजल बादल(मैथली) को तृतीय अभिनेत्री तथा आफ़ीफ़ा( छोटी सुगंधि)को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार मिला। तकनीकी पक्ष में भी नाटक सुगंधि को सराहना मिली और इसे सर्वश्रेष्ठ प्रकाश, सर्वश्रेष्ठ संगीत, सर्वश्रेष्ठ रूप सज्जा एवं सर्वश्रेष्ठ मंच सज्जा के पुरस्कारों से नवाजा गया।

निर्देशक रजित कंवर ने इसे टीमवर्क, समर्पण और निरंतर अभ्यास का परिणाम बताया । उन्होंने सभी रंगकर्मी साथियों और शमशेर स्कूल के प्रधानाचार्य  राजकुमार का भी रिहर्सल के लिये स्थान देने पर आभार व्यक्त किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

54 minutes ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

10 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

10 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

13 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

1 day ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 day ago