Categories: Uncategorized

अर्की में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैक्सी से 7.51 ग्राम चिट्टा सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

दिनांक 18/19 जनवरी 2026 की रात्रि को पुलिस थाना अर्की की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के एक मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जघाना से नालागढ़ की ओर जाने वाले मार्ग पर खड़ी एक टैक्सी गाड़ी HONDA AMAZE में बैठे तीन आरोपियों को उस समय काबू किया, जब वे चिट्टा बेचने की फिराक में थे।
पुलिस तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 7.51 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मनीष पाठक पुत्र श्री सतीश पाठक निवासी गांव सानण, डाकखाना डुमेहर, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 35 वर्ष; अक्षय कुमार पुत्र श्री प्रताप सिंह निवासी गांव बड़ेहन, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 30 वर्ष; तथा जितेन्द्र तंवर पुत्र श्री मस्त राम निवासी गांव जमना, तहसील अर्की, जिला सोलन, उम्र 43 वर्ष के रूप में हुई है।
इस संबंध में पुलिस थाना अर्की में अभियोग पंजीकृत कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में संलिप्त टैक्सी गाड़ी HONDA AMAZE को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है। तीनों आरोपियों को आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

ऑनलाइन शॉपिंग के चक्कर में ऐसा फंसी युवती, CBI-पुलिस का डर दिखाकर उड़ाए ₹5.64 लाख!

ब्यूरो रिपोर्ट । सिरमौर जिला के सराहां में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर साइबर ठगी…

3 minutes ago

घर लौट रहा था 17 वर्षीय आयुष, रास्ते में मौत ने छीन ली जिंदगी!

ब्यूरो रिपोर्ट कुपवी/शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के कुपवी में बुधवार शाम एक दर्दनाक…

9 hours ago

10 महीने से पेंशन बंद, 100% दिव्यांग सुभाष चंद की दर्दभरी गुहार—‘पेंशन बहाल करो या इच्छामृत्यु की अनुमति दो’

ब्यूरो रिपोर्ट सरकारी रिकॉर्ड में कथित तौर पर हुई एक गलती का खामियाजा एक 100…

9 hours ago

हिमाचल में मौसम का बड़ा अलर्ट! 10 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का खतरा, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

ब्यूरो रिपोर्ट आंधी, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि की संभावना; ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के…

12 hours ago

मकान निर्माण को लेकर हुआ विवाद, डंडों और थप्पड़-मुक्कों से पीटने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट पांवटा साहिब। पुलिस थाना पुरुवाला के अंतर्गत रामपुरघाट में दो मजदूरों के साथ…

1 day ago

ददाहू में जुए के अड्डे पर SIU नाहन की दबिश, 1.41 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट जिला सिरमौर में जुआ खेलने और खिलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

1 day ago