Categories: Uncategorized

पांवटा साहिब के पुरुवाला में शिलाई का युवक 5.21 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),

सिरमौर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर पुलिस की SIU टीम ने पुरुवाला थाना में एक व्यक्ति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान आरोपी के कब्जे से 5.21 ग्राम चिट्टा/समैक बरामद किया गया। आरोपी की पहचान पंकज कुमार उर्फ पंकू पुत्र स्व0 श्री सुरेन्द्र सिंह, निवासी गांव टिम्बी अशयाड़ी, डाकघर टिम्बी, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर, हि0प्र0, के रूप में हुई है। वहीँ आरोपी के पास से नशीले पदार्थ के साथ प्रयोग किए गए फॉयल पेपर भी बरामद हुए हैं।

आरोपी पंकज कुमार उर्फ पंकू के खिलाफ पुलिस थाना पुरुवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसका अदालत से पुलिस हिरास रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

9 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago