Categories: Uncategorized

जेएनवी ठियोग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान किया प्राप्त

शिमला (विकास शर्मा,ब्यूरो चीफ ),

नई दिल्ली में आयोजित समारोह में अर्जुन राम मेघवाल ने किया छात्रों को सम्मानित

पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), ठियोग, जिला शिमला के लिए यह अत्यंत गर्व एवं सम्मान का विषय है कि विद्यालय के 8 विद्यार्थियों (एंजेल रानी, आरुशी रोल्टा, वंशिका ठाकुर, जैनी, एंजेल पांडेय, साशी रिन्ग्ज़ीं, गिरिक व्यास, ध्रुव) ने 26वें राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम में क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम एवं राष्ट्रीय स्तर पर चतुर्थ स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यार्थियों को दिनांक 15 जनवरी 2026 को नई दिल्ली स्थित मावलांकर हॉल में आयोजित भव्य समारोह में भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय युवा संसद कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संसदीय प्रक्रियाओं की समझ विकसित करना, लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा नेतृत्व, अनुशासन और प्रभावी वक्तृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना है। पीएम श्री स्कूल जेएनवी ठियोग के विद्यार्थियों ने संसदीय कार्यवाही की गहन समझ, विषय-वस्तु पर सशक्त पकड़, आत्मविश्वास पूर्ण अभिव्यक्ति, अनुशासन एवं उत्कृष्ट टीम वर्क का परिचय देते हुए यह उपलब्धि अर्जित की।

विद्यालय के प्राचार्य रोशन लाल ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, मार्गदर्शक शिक्षकों के सतत प्रयासों तथा विद्यालय के शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक वातावरण को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों एवं समस्त नवोदय समुदाय ने विद्यार्थियों को इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह उपलब्धि न केवल पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग, शिमला बल्कि हिमाचल प्रदेश के लिए भी गौरव का विषय है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर राज्य की प्रतिभा और क्षमता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया है।

-०-

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

2 days ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

2 days ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

2 days ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

2 days ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

2 days ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

2 days ago