Categories: Uncategorized

कार के डैशबोर्ड से 20.880 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब का युवक गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

पहाड़ों की रानी शिमला में बढ़ते नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। इसी कड़ी में शिमला पुलिस की स्पैशल सैल की टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ऑकलैंड टनल और लक्कड़ बाजार के समीप नाकाबंदी के दौरान एक कार से भारी मात्रा में चिट्टा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार स्पैशल सैल शिमला की टीम एएसआई पुनित के नेतृत्व में ऑकलैंड टनल और लक्कड़ बाजार क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को विश्वसनीय सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि लक्कड़ बाजार से संजौली की तरफ आ रही एक कार में नशे की खेप ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाई और नाकाबंदी कर संदिग्ध कार को रोका।

पुलिस ने जब स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में कार की तलाशी ली तो गाड़ी के डैशबोर्ड से 20.880 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार चला रहे युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अर्शदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह के रूप में की है। आरोपी पंजाब के जिला फिरोजपुर की तहसील गुरु हरसहाय का रहने वाला है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी बाहरी राज्य से नशा लाकर शिमला में सप्लाई करने की फिराक में था।

थाना संजौली पुलिस ने आरोपी अर्शदीप सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है, साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह नशा कहां से लाया था और शिमला में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। गौरतलब है कि शिमला शहर में युवाओं के बीच चिट्टे का प्रचलन तेजी से बढ़ा है, जिसे रोकने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सी बी एस ई बनाम एच पी बोर्ड स्कूल में अपनाए जा रहे दोहरे मापदंडों का कड़ा विरोध – हिमाचल प्रदेश राजकीय भाषाई अध्यापक संघ

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…

1 day ago

सिरमौर के प्राथमिक स्कूलों को मिले 91 नए मुख्य शिक्षक, शिक्षा विभाग ने जारी की हेड टीचरों की पदोन्नति सूची

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…

1 day ago

आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम के अंतर्गत कुपवी में सम्पूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…

1 day ago

रामपुर जलविद्युत स्टेशन ने 2000 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया

रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…

1 day ago

सनवारा टोल प्लाज़ा पर SIU की बड़ी कार्रवाई, 18.59 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार

सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…

1 day ago

चौपाल में किराये के कमरे में युवक मृत, करंट लगने की आशंका

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…

1 day ago