Categories: Uncategorized

28वें राष्ट्रमण्डल देशों के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों (CSPOC)  के सम्मेलन में भाग लेने कल नई दिल्ली रवाना होंगे विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ),

  हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां 14 से 16 जनवरी, 2026 तक भारतीय संसद द्वारा संसद भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 28वें राष्टमण्डल देशों के स्पीकरों और पीठासीन अधिकारियों (CSPOC) के सम्मेलन में भाग लेने कल चण्डीगढ़ से वायु मार्ग द्वारा नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। गौरतलब है कि  राष्ट्रमण्डल के स्पीकरों  और पीठासीन  अधिकारियों का सम्मेलन वर्ष 1969 में कनाडा के तत्कालीन हाऊस ऑफ कॉमन्स के स्पीकर की पहल पर बनाया गया था।

  सी0एस0 पी0 ओ0 सी0 राष्ट्रमण्डल के संप्रभु  राज्यों की 53 राष्ट्रीय संसदों के स्पीकरो और पीठासीन अधिकारियों को एक साथ लाता है। इस कार्यक्रम का उदघाटन  समारोह 15 जनवरी, 2026 को 10:30 बजे संविधान सदन के केन्द्रिय हॉल में आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक सम्मेलन का शुभारम्भ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे तथा अपना प्रमुख सम्बोधन भी देंगे। इस सम्मेलन में 53 कॉमनवेल्थ देशों के स्पीकर और पीठासीन अधिकारी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में 23 द्विसदनीय संसदे और 30 एक सदनीय संसदे जुड़ी हैं जिसमें स्पीकर /पीठासीन अधिकारी की कुल संख्या 76 है जबकि कुल क्लर्क / सैक्रेटरी जनरल की संख्या 71 है।

    इस सम्मेलन के लिए निर्धारित 6 कार्यसूची पर चर्चा की जाएगी जबकि हि0प्र0 विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां “लोगों की संसद को आकार देने, प्रभावी और सार्थक लोकतन्त्र को बढ़ावा देने  और लोकतांत्रिक संस्थानों में जनता के विश्वास को मजबूत करने में स्पीकर  और पीठासीन अधिकारियों की भूमिका “ विषय पर अपना सम्बोधन देंगे। इस सम्मेलन में हि0प्र0 विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा भी भाग लेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago