Uncategorized

सीडब्ल्यूसी चैयरमेन एडवोकेट प्रताप नेगी मनरेगा संग्राम किन्नौर का समन्वय नियुक्त

किन्नौर (सुरजीत नेगी,संवाददाता),
विनय कुमार के नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सांगला से संबंध रखने वाले एडवोकेट प्रताप नेगी को मनरेगा संग्राम जिला किन्नौर का समन्वय नियुक्त कर एक बार फिर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रताप नेगी इस समय चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष है। वे छात्र राजनीति में भी एनएसयूआई में कई अहम पदों पर अपनी सेवाएं समर्पण भावना से दें चूकें हैं। अब कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही एडवोकेट प्रताप नेगी को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।जिससे जिला किन्नौर में कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताआओं खुशी की लहर है।उन्होने जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सचिव और रोहडू विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दीं हैं।उन्होंने विपक्ष के समय में भी कांग्रेस पार्टी के लिए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी का कार्य किया है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उनकी कई अहम पदों पर ताजपोशी की जाती है।वहीं प्रताप नेगी ने इस ताजपोशी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और राजस्व मंत्री जगत सिंह का आभार प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा करेंगे।एडवोकेट प्रताप नेगी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को अपना आदर्श मानते हैं और वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

9 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

10 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

10 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

10 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

12 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

12 hours ago