किन्नौर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ),
विनय कुमार की नेतृत्व वाली प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने सांगला से संबंध रखने वाले एडवोकेट प्रताप नेगी को मनरेगा संग्राम जिला किन्नौर का समन्वय नियुक्त कर एक फिर बार बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।प्रताप नेगी इस समय चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष है। वे छात्र राजनीति से ही कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं।उन्होने जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस सचिव और रोहडू विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रभारी जैसे अहम पदों पर अपनी सेवाएं दीं हैं।उन्होंने विपक्ष के समय में भी कांग्रेस पार्टी के लिए सच्ची निष्ठा और ईमानदारी का कार्य किया है। यही कारण है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा उनकी कई अहम पदों पर ताजपोशी की जाती है।वहीं प्रताप नेगी ने इस ताजपोशी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खु, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार और राजस्व मंत्री जगत सिंह का आभार प्रकट किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी उसे कड़ी मेहनत और लगन के साथ पूरा करेंगे।
एडवोकेट प्रताप नेगी राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी को अपना मानते हैं और वे कांग्रेस के सच्चे सिपाही है।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…