Uncategorized

कुंजम-कुगती दर्रे के नीचे सुरंग निर्माण को लेकर सर्वे के आदेश

केलांग ( रंजीत लाहौली,संवाददाता ),

केलांग कुंजम और कुगती दर्रे के नीचे सुरंग तथा दोनों स्थानों पर बाईपास सड़क निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्र सरकार के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इन परियोजनाओं के लिए सर्वे के आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही मनाली के डूंगरी और सिमसा के समीप फ्लाईओवर निर्माण को लेकर भी मंत्रालय ने गंभीरता दिखाई है। यह जानकारी पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि ठाकुर ने दी।रवि ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा गर्मियों के मौसम में लाहौल-स्पीति के दौरे पर आएंगे। शुक्रवार को दिल्ली स्थित भाजपा के मुख्य कार्यालय में रवि ठाकुर ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मंत्री को लाहौल-स्पीति आने का निमंत्रण दिया जिसे मंत्री ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।रवि ठाकुर ने कहा कि बीते वर्ष भी लाहौल-स्पीति के भाजपा प्रतिनिधिमंडल के साथ उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री से मुलाकात की थी। उस समय सिस्सू नाले में नए पुल के निर्माण और उदयपुर से टिंडी के बीच सड़क पर तारकोल बिछाने की मांग रखी गई थी। मंत्री अजय टम्टा के निर्देशों के बाद बीआरओ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सड़क पर टारिंग का कार्य शुरू किया जो वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं सिस्सू नाले में नया पुल तैयार कर यातायात भी बहाल कर दिया गया है। रवि ठाकुर ने इसके लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और सीमा सड़क संगठन का आभार जताया। उन्होंने बताया कि कुंजम और कुगती दर्रे के नीचे सुरंग तथा बाईपास सड़क निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री ने मंत्रालय के सचिव स्तर के अधिकारियों को गर्मी के मौसम में सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।इसके अतिरिक्त रवि ठाकुर ने मनाली के डूंगरी और सिमसा के समीप फ्लाईओवर निर्माण की मांग भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखी जिस पर मंत्री ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

10 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

10 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

10 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

11 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

12 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

12 hours ago