Uncategorized

निगुलसरी में स्वयं सहायता समूहों को पढ़ाया खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पाठ-जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े एसएचजी के सदस्यों को दी ट्रेनिंग


किन्नौर(सुरजीत नेगी,संवाददाता),
जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों को निगुलसरी में खाद्य सुरक्षा अधिनियम का पाठ पढ़ाया। वीरवार को वन मंडल किन्नौर के निगुलसरी में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 12 स्वयं सहायता समूहों के 58 प्रतिनिधियों को उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा के बारे महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इस दौरान फॉसटैक यानी फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेट की पाठशाला चली। आईआईईएसटी फेडरेशन दिल्ली के प्रतिनिधियों ने एफएसएसएआई द्वारा जारी आदेश के तहत महत्वपूर्ण प्रशिक्षण दिए। फेडरेशन के निदेशक अनिल शर्मा और एरिया को-ऑर्डिनेटर मोहर सिंह ठाकुर ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को हरेक पहलुओं की ट्रेनिंग दी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किन्नौर अदिति नेगी ने स्वयं सहायता समूहों खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 के बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एफएसएसएआई के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए उत्पाद तैयार करने होंगे। ताकी उत्पादों की गुणवत्ता बरकरार रह सके। प्रशिक्षण शिविर में रिटायर एचपीएफएस सीएम शर्मा, वन परिक्षेत्राधिकारी परमानंद, एसएमएस राधिका नेगी, एफटीयू कॉ-ऑर्डिनेटर प्रियंका नेगी, सुरेखा नेगी, पुनम नेगी और सविता नेगी समेत परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

11 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

12 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

12 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

12 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

14 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

14 hours ago