Categories: Uncategorized

3 युवकों की मौत, चंबा-तीसा मार्ग पर गुनू नाला के पास गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ),

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर बोलेरो कैंपर के गहरी खाई में जा गिरने से सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में कुल तीन लोग सवार थे। पुलिस ने मेडिकल कालेज में शवों के पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के विस्तृत कारणों की जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम चंबा से तीसा मार्ग की ओर जा रही बोलेरो कैंपर गुनू नाला के समीप चालक के नियंत्रण खो देने से गहरी खाई में लुढक़ गई।वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास से ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य आरंभ करने के साथ ही पुलिस को सूचित किया। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने उपचार के दौरान मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। दुर्घटना में मारे गए युवकों की पहचान तारो चंद गांव दवारी, थान सिंह उर्फ सन्नी गांव सुमरा, बालो गांव पुंदरोड़ी डाकघर चांजू तहसील चुराह चंबा के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 22, 19, 17 वर्ष बताई जा रही है। एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि की है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

8 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

8 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

9 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

9 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

11 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

11 hours ago