Categories: Uncategorized

डेरा बाबा हरि चंद शाह दरबार में 28वीं गो भागवत कथा का शुभारंभ, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली शोभा यात्रा


ऊना (अक्की रत्तन,संवाददाता),

गो सेवा को समर्पित डेरा बाबा हरि चंद शाह दरबार, अम्बोआ में आज 28वीं गो भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान की पालकी के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।इस सात दिवसीय गो भागवत कथा का संकल्प 108 कथाओं के आयोजन का है, जिसे प्रसिद्ध कथा वाचक कृष्ण कन्हैया जोशी द्वारा संपन्न कराया जा रहा है। कथा का प्रत्येक दिन गो माता की सेवा और संरक्षण को समर्पित रहेगा।इस कथा आयोजन की विशेषता यह है कि इसे पूर्ण रूप से गो माता के कल्याण के लिए समर्पित किया गया है। डेरा बाबा हरि चंद शाह दरबार की अपनी गोशाला है, जहां बीमार, लाचार और घायल गो माता की सेवा, उपचार और देखभाल की जाती है।डेरा के गद्दीनशीन साईं राकेश शाह ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाली इस गो भागवत कथा में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवागमन हेतु विशेष वाहन व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही दरबार परिसर में ठहरने की समुचित व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।उन्होंने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस पुण्य गो भागवत कथा में शामिल होकर कथा श्रवण का लाभ उठाएं और गो सेवा के इस महान संकल्प का हिस्सा बनें।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

6 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

6 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

7 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

7 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

9 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

9 hours ago