Categories: Uncategorized

उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की


 रिकांगपिओ (ब्यूरो रिपोर्ट),

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज अपने सम्मेलन कक्ष में सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित बैठक की अध्यक्षता की और अधिकारियों से जिला में सड़क दुर्घटनाओं को शून्य करने के लिए विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि जनवरी माह में किन्नौर जिला में शून्य सड़क दुर्घटना का लक्ष्य रखा गया है और इसके लिए जिला के चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को दुरुस्त रखने, साइन बोर्ड लगाने व पुलिस अथवा होमगार्ड के जवानों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा लोगों को सजगता के साथ वाहन चलाने के लिए जागरूक किया जाएगा और यातायात नियमों का कढ़ाई से पालन सुनिश्चित करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम, निजी बस वाहन, ट्रक वाहन व टैक्सी चालकों के लिए निःशुल्क सनेत्र जांच शिविर लगाए जाएंगे और यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रचार सामग्री भी वितरित की जाएगी।

डॉ. अमित कुमार शर्मा ने स्थानीय पंचायत जन प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे लोगों को यातायात नियमों की अनुपालना एवं शराब पीकर गाड़ी चलाने के दुष्प्रभावों पर जागरूक करें ताकि जिला में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और बहुमूल्य जानों को बचाया जा सके। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को संवेदनशील स्थानों के समीप रोगी वाहनों की तैनाती करने को कहा ताकि आपातकालीन स्थिति में समय पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सके। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को सर्दी के मौसम में सड़क दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नेगी, उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा डॉ. कुलदीप सिंह डोगरा, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा डॉ. अरुण कुमार गौतम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

2 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

2 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

2 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

3 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

4 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

4 hours ago