Categories: Uncategorized

चंबा गहरी खाई में गिरी कैंपर, तीन युवकों की मौत

चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता),


चंबा–तीसा मुख्य मार्ग पर गुनु नाला के समीप बुधवार शाम एक हृदयविदारक सड़क हादसा पेश आया। इस दुर्घटना में एक बोलेरो कैंपर वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 300 फीट गहरी खाई में जा गिरा, जिससे उसमें सवार तीन युवकों की मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार शाम करीब 8 बजे हुआ। बोलेरो कैंपर चंबा से तीसा की ओर जा रही थी, इसी दौरान गुनु नाला के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे गहरी खाई में जा गिरी।दुर्घटना में बालो पुत्र खेती राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तारो चंद और थान सिंह उर्फ सन्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।
🕯️ मृतकों की पहचान:
तारो चंद पुत्र जगदीश
निवासी गांव दवाड़ी, डाकघर चांजू, तहसील चुराह, जिला चंबा
उम्र: 22 वर्ष
थान सिंह उर्फ सन्नी पुत्र लेख राज
निवासी गांव सुमरा, डाकघर देहरा, तहसील चुराह, जिला चंबा
उम्र: 19 वर्ष
बालो पुत्र खेती राम
निवासी गांव पुंडरोड़ी, डाकघर चांजू, तहसील चुराह, जिला चंबा
उम्र: 17 वर्ष
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।
इस दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

5 minutes ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

12 minutes ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

6 hours ago

रबोन बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान 8 ग्राम चिट्टा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार…

23 hours ago

कुल्लू भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर को ICAR का गैर आधिकारिक सदस्य बनने पर दी बधाई

कुल्लू (आशा डोगरा ,सब एडिटर ), कुल्लू मनाली विधानसभा से संबंध रखने वाले भारतीय जनता…

23 hours ago

हरिपुरधार बैठक में डॉ. राजीव बिंदल का सरकार पर हमला, बजट को बताया “बैक गियर”

नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ),  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आज सोमवार को…

24 hours ago