Categories: Uncategorized

भरमौर: बड़ाग्रां पंचायत को जोड़ने वाले पलानी पुल का कार्य युद्ध स्तर पर, वर्षों पुराना सपना होगा साकार

भरमौर (ओपी शर्मा ,संवाददाता ),

भरमौर क्षेत्र की बड़ाग्रां पंचायत को जोड़ने वाले पलानी पुल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। इस पुल के बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग बहुत जल्द पूरी होने जा रही है।स्थानीय लोगों ने बताया कि पलानी पुल लंबे समय से उनकी प्रमुख आवश्यकता रही है। पुल के अभाव में उन्हें आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, खासकर बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती थी।पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पूर्व में आंदोलन भी किया था। अब निर्माण कार्य तेज़ी से आगे बढ़ने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। उन्होंने इस महत्वपूर्ण परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए संबंधित विभाग, क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।ग्रामीणों का कहना है कि पुल के बनते ही क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले जयराम ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ) दिल्ली: ​हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष…

1 hour ago

राजकीय महाविद्यालय संजौली में विदाई समारोह का भव्य आयोजन

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), ​राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली के प्रांगण में 'चीरो' शीर्षक…

1 hour ago

शिमला पुलिस का एक्शन: 13.5 ग्राम हेरोइन बरामद, मुख्य सप्लायर काबू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध…

2 hours ago

मास्टरमाइंड मनु गिरफ्तार, शिमला पुलिस की बड़ी कामयाबी

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस ने, मशोबरा क्षेत्र में अपहरण…

2 hours ago

फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ी से लूट की वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिकायतकर्ता आर्यन चौहान निवासी नव वहार शिमला के शिकायत…

8 hours ago