Categories: Uncategorized

सोलन में दर्दनाक हादसा चौथे फ्लोर से गिरने से युवक की मौत

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

साल का आखिरी दिन जहां कई लोगों के लिए खुशियों और जश्न का दिन था, वहीं छत्तीसगढ़ के रहने वाले एक युवक और उसके परिवार के लिए यह दिन कभी न भूल पाने वाला गम छोड़ गया। छत्तीसगढ़ निवासी सुदामा भगत (27 वर्ष), जो हाल ही में रोज़गार की तलाश में सोलन आए थे, की एक दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार यह हादसा सोलन के बाईपास क्षेत्र में स्थित हॉटेल वन स्टॉप शॉप बिल्डिंग के चौथे फ्लोर से नीचे गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ या कोई अन्य वजह से

नववर्ष की पूर्व संध्या पर हुई इस घटना से इलाके में शोक की लहर है। वहीं मृतक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

6 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

8 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago