Categories: Uncategorized

NHAI ने रिकार्ड समय में शिमला बायपास की टनल-4 के दोनों सिरों को आपस में मिलाया, एक सप्ताह पहले मिले थे टनल 5 के दोनों सीरे

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

शिमला बायपास प्रोजेक्ट में NHAI को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। साल के आखिरी दिन टनल 4 के दोनों सीरे आपस में मिल चुके है। इससे शिमला बायपास के कार्य में तेजी आएगी। बता दें कि एक सप्ताह पहले ही 23 दिसंबर को टनल 5 के दोनों सिरे आपस में मिल थे। इसी कड़ी में अब टनल 4 के दोनों सीरे भी आपस में मिल चुके है। इस टनल की कुल लंबाई 410 मीटर है, जिसका कार्य मात्र 9 महीनों के रिकॉर्ड अंतराल में पूरा किया गया है। टनल 4 का निर्माण भी मौजूदा समय में सबसे कारगर मानी जाने वाले NATM यानी न्यू ऑस्ट्रियन टनलिंग मेथड से किया गया है। 31 दिसंबर 2025 को टनल के सिरे मिलने के दौरान NHAI के PIU शिमला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर आनंद कुमार, भारत कंस्ट्रक्शन के MD राजीव गर्ग और सभी फील्ड के कर्मचारी उपस्थित रहे।

NHAI की 27.457 किलोमीटर लंबी शिमला बाईपास परियोजना, चंडीगढ़ – शिमला कॉरिडोर का एक महत्वपूर्ण खंड है। इस परियोजना में पांच सुरंगें शामिल हैं, परियोजना का उद्देश्य जनता की यात्रा को तेज और अधिक सुविधाजनक बनाना है। शिमला बायपास के निर्माण से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा और शिमला(ढली) पहुंचने की यात्रा का समय लगभग एक घंटे कम हो जाएगा। इस परियोजना के बनने से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और उपरी शिमला का रुख करने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भी सुविधा मिल पाएगी। वहीं, सेब सीजन के दौरान बागवान आसनी से अपना सेब शिमला और बाहर की मंडियों तक पहुंचा पाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

6 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

8 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago