Uncategorized

पीरन गांव के रजत वर्मा बने सेना में लेफ्टिनेंट, बिना कोचिंग प्रथम प्रयास में क्रैक की CDS परीक्षा

ब्यूरो रिपोर्ट, शिमला

“होनहार बिरवान के होत चिकने पात” की कहावत जुन्गा तहसील के पीरन गांव निवासी रजत वर्मा पर सटीक बैठती है। रजत ने बिना किसी कोचिंग के प्रथम प्रयास में राष्ट्रीय स्तर की संयुक्त रक्षा सेवा (CDS) परीक्षा उत्तीर्ण कर ऑल इंडिया 43वीं रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ रजत भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर सेवाएं आरंभ करेंगे। रजत की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल उनके माता-पिता बल्कि पूरी जुन्गा तहसील में खुशी की लहर है। बधाई देने वालों का उनके घर तांता लगा हुआ है। सेना से आदेश मिलने के बाद रजत अब ऑफिसर ट्रेनिंग अकादमी (OTA), चेन्नई में प्रशिक्षण के लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि जुन्गा तहसील से रजत वर्मा पहले सेना अधिकारी बने हैं, जिससे क्षेत्र में गर्व की भावना है।
गौरतलब है कि रजत वर्मा का जन्म 28 दिसंबर 2002 को मशोबरा ब्लॉक के अंतिम छोर स्थित गांव पीरन में हुआ। उनके पिता खजान सिंह वर्मा शिक्षा विभाग में अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं, जबकि माता शकुंतला वर्मा एक सफल गृहिणी हैं। रजत ने अपनी प्रारंभिक से लेकर 12वीं तक की शिक्षा सेंट एडवर्ड स्कूल, शिमला से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डिग्री कॉलेज सोलन से बीए (अर्थशास्त्र) की पढ़ाई पूरी की।

कॉलेज जीवन के दौरान रजत एनसीसी में बतौर अंडर ऑफिसर सक्रिय रहे। इसके परिणामस्वरूप उन्हें दो बार दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का अवसर मिला। इस दौरान उन्हें डीजी एनसीसी मेडल से भी सम्मानित किया गया। रजत ने बताया कि उन्हें स्कूल समय से ही वर्दी पहनने और सेना में राष्ट्र सेवा का जुनून था। उन्होंने CDS परीक्षा की तैयारी के लिए कोई कोचिंग नहीं ली, बल्कि इंटरनेट और स्व-अध्ययन के माध्यम से तैयारी की। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के अलावा अपने ताया मोहन वर्मा (सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर) और बुआ शिक्षा ठाकुर (सेवानिवृत्त अनुभाग अधिकारी, हाईकोर्ट शिमला) को दिया, जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने शिक्षा ग्रहण की। इसके अतिरिक्त रजत ने अपने मित्र अनुराग ठाकुर, अंकित राणा और विनय शर्मा का भी आभार जताया। रजत वर्मा की यह सफलता आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

5 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

6 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago