Categories: Uncategorized

जीवन से निराश युवक ने कांडी पुल से लगाई छलांग, चमेरा-एक जलाशय में हड़कंप

ओपी शर्मा चंबा।

सलूणी उपमंडल के भलेई–खैरी मार्ग पर स्थित कांडी पुल से एक युवक द्वारा चमेरा-एक जलाशय में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से युवक लापता चल रहा है। युवक की पहचान ललित कुमार, निवासी गांव धार, डाकघर द्रड्डा, तहसील चंबा के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, वहीं युवक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और परिजनों द्वारा जलाशय में तलाश अभियान शुरू किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर एक बच्चे ने कांडी पुल से युवक को जलाशय में छलांग लगाते हुए देखा। बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। इसी दौरान द्रड्डा पंचायत के धार गांव से युवक के लापता होने की जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
पुलिस द्वारा की जा रही प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर जीवन से निराशा व्यक्त करते हुए आत्महत्या करने के संकेत दिए थे और अपने माता-पिता से माफी भी मांगी थी।
उधर, एसपी चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि धार गांव से एक युवक के लापता होने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जलाशय में युवक की तलाश जारी है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

5 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

7 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago