Uncategorized

सोलन जिला में स्मार्ट ट्रैफिक प्रबंधन का नया अध्याय, ITMS का सफल इंटीग्रेशन पूर्ण

सोलन (नरेंद्र कुमार, संवाददाता),

सोलन जिला पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक प्रबंधन को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे-5 (चंडीगढ़–शिमला) तथा नेशनल हाईवे-205 (अर्की–दारला घाट) के चिन्हित स्थानों पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) की स्थापना कर इन सभी साइट्स का पूर्ण इंटीग्रेशन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।

यह अत्याधुनिक प्रणाली ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने और पर्यावरण पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव को न्यूनतम करने के उद्देश्य से लागू की गई है। ITMS एक हाई-टेक प्लेटफॉर्म है, जिसमें सिग्नल नियंत्रण प्रणाली, उन्नत वीडियो एनालिटिक्स और क्लाउड आधारित डेटा प्रोसेसिंग जैसी आधुनिक तकनीकों का समावेश किया गया है।

इस प्रणाली के प्रभावी संचालन से ट्रैफिक की निगरानी और नियंत्रण में उल्लेखनीय सुधार होगा। दुर्घटनाओं की संख्या में कमी आने की उम्मीद है, वहीं रियल-टाइम डेटा के माध्यम से ट्रैफिक से जुड़े निर्णय तेजी और सटीकता से लिए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त, सुचारू यातायात व्यवस्था के कारण वाहनों से होने वाले उत्सर्जन में भी कमी आने की संभावना जताई जा रही है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।

गौरतलब है कि ITMS देश और प्रदेश के कई हिस्सों में अपनी उपयोगिता सिद्ध कर चुका है। अब सोलन जिला भी इस स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम को मजबूती से लागू कर रहा है। यह पहल सोलन को सुरक्षित, व्यवस्थित और तकनीक-सक्षम ट्रैफिक प्रबंधन की दिशा में एक नई पहचान दिलाने वाली साबित होगी।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

5 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

6 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

1 day ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

5 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

5 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

6 days ago