संगडाह (हेमंत चौहान, संवाददाता),
आज प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय महाविद्यालय संगडाह, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में विश्व बैंक और भारत सरकार द्वारा संचालित रैंप (RAMP) स्कीम के अंतर्गत हि.प्र. उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग हिमाचल प्रदेश के सहयोग से इस केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसी “द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी” द्वारा तृतीय जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया।
इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह विशेष रूप से उन युवाओं को प्रशिक्षित करेगा जो लघु और सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना करना चाहते हैं या लघु और सूक्ष्म उद्योग चला रहे हैं साथ ही केंद्र तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।
कार्यशाला में कई अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया। जिनमें डॉ मीनू भास्कर प्रधानाचार्य, प्रो० संदीप के कनिष्क और प्रो० विनोद कुमार राजकीय महाविद्यालय संगडाह, आशीश जैसवाल वरिष्ठ प्राध्यापक उद्यमिता विकास संस्थान लखनऊ उ०प्र०, हर्ष कुमार सहायक प्रबंधक व उमेश खन्ना द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी पौंटा साहिब हि०प्र०, राजकीय महाविद्यालय संगडाह के स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
हर्ष कुमार और आशीश जैसवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्टूडेंट्स को बताया कि कैसे हम अपना कोई उद्यम शुरू करने की पहल कर सकते है। तथा कैसे हम अपना कोई भी व्यवसाय शुरू कर सकते है। इस सत्र में स्टूडेंट्स में काफी रुचि देखने को मिली।
कार्यक्रम का समापन उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए जागरूकता और प्रोत्साहन के साथ हुआ। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भरता और नवाचार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी।
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में…
नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: जिला सिरमौर के सरकारी प्राथमिक स्कूलों में…
शिमला ,ब्यूरो रिपोर्ट आकांक्षात्मक खंड कार्यक्रम (Aspirational Block Programme) के अंतर्गत सम्पूर्णता अभियान 2.0 का…
रामपुर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ),रामपुर बुशहर। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेंद्र…
सोलन ( नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ), जिला सोलन पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई (SIU) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। शिमला जिले के चौपाल थाना क्षेत्र में एक युवक अपने किराये के…