Categories: Uncategorized

रोटरी क्लब नाहन ने धगेड़ा स्कूल के वार्षिक पुरस्कार वितरण में वितरित किए 88 ऊनी स्वेटर

 नाहन (संध्या कश्यप, संवाददाता),

सर्दी के कठोर मौसम में छात्रों को गर्माहट प्रदान करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब नाहन ने स्थानीय सरकारी हाई स्कूल, धगेड़ा के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में सभी छात्रों को 88 ऊनी स्वेटर वितरित किए। यह नेक कार्य पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन ललित शर्मा द्वारा प्रायोजित किया गया, जो समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रधानाचार्या सीमा कश्यप ने रोटरी क्लब नाहन को इस सराहनीय काम के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया और कहा कि यह सहायता स्कूल के छात्रों के लिए सर्दीकाल में वरदान सिद्ध होगी। कार्यक्रम का मंच संचालन एंकर अनिल शर्मा ने किया । दीप राज विश्वास ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत कर सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर रोटेरियन बी.आर. कक्कड़ ने नशा मुक्ति पर बल देते हुए छात्रों को सजग रहने का संदेश दिया, जबकि मुख्य अतिथि ललित शर्मा ने बच्चों को उत्कृष्ट शिक्षा ग्रहण करने और नैतिक मूल्यों पर चलने का आशीर्वाद देकर, उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में पूर्व अध्यक्ष नीरज गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष बी.आर. कक्कड़, पूर्व बीडीसी सदस्य सूरिंदर ठाकुर, पूर्व शिक्षक वीरेंद्र, पंचायत प्रधान सुनीता  समाजसेवी और भूतपूर्व सैनिक सुरेश, अभिभावक, ग्रामीण तथा एसएमसी सदस्य भी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया, चिनार रोपण व मैराथन को दिखाई हरी झंडी

विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…

4 hours ago

दो मौतों से हिला कुल्लू: युवक की अचानक मौत, विवाहिता केस में ससुराल कटघरे में

ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…

4 hours ago

पेट्रोल पंपों पर बढ़े दाम, हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 5 रुपये महंगे

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…

5 hours ago

पंचायत पुनर्गठन पर हाईकोर्ट की रोक, बिना अनुमति जारी अधिसूचनाएं अमान्य

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…

5 hours ago

60 दिन का अल्टीमेटम: सरकार जागी नहीं, तो होगा बड़ा आंदोलन! : रवि कुमार दलित

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…

7 hours ago

ट्रक की छत पर चढ़ना पड़ा भारी, करंट लगने से युवक की मौत।

ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…

7 hours ago