Categories: Uncategorized

विंटर कार्निवाल, क्रिसमस और नववर्ष के लिए शहर में कानून व्यवस्था को लेकर लागू होगा विशेष प्लान – जिला दण्डाधिकारी

24 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा जिला प्रशासन का विशेष प्लान

पांच सेक्टर में बांटा शिमला शहर, हर सेक्टर में जिला प्रशासन का अधिकारी होगा इंचार्ज

विंटर कार्निवाल शिमला-2025, क्रिसमस और नववर्ष की पूर्व संध्या के दौरान राजधानी शिमला में कानून व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष प्लान लागू कर दिया है। इस प्लान के तहत शिमला शहर को पांच सेक्टर में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टर का ओवरऑल चार्ज एडीएम लॉ एंड ऑर्डर पंकज शर्मा के पास रहेगा। इसके साथ ही पांच सेक्टर में एक-एक अधिकारी की नियुक्ति की गई है। जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मंगलवार को इससे संबंधित कार्यालय आदेश जारी किए हैं।
जिला दण्डाधिकारी ने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष की पूर्वसंध्या पर शिमला में पर्यटक और स्थानीय लोगों की आमद काफी बढ़ जाती है और ऐसे में कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष प्लान बनाया गया है।
आदेशानुसार हर सेक्टर में एक अधिकारी का जिम्मा लगाया है। इनके साथ पुलिस विभाग की टीम तैनात है। इसके बारे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पहले ही तैनाती कर दी है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि पर्यटकों को बेहतर कानून व्यवस्था दी जाए। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रहे। उन्होंने कहा कि 24 दिसंबर से 2 जनवरी 2026 तक यह प्लान लागू रहेगा।
उन्होंने कहा कि शिमला के एंट्री प्वाइंट में एम्बुलेंस की तैनाती रहेगी। उन्होंने आम जन और शिमला आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि जिला प्रशासन के प्लान के मुताबिक नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि आमजन अपने वाहन निर्धारित गति में चलाएं और ओवरटेक करने से बचें। इसके अतिरिक्त, शराब के नशे में गाड़ी न चलाए।

इन सेक्टर में ये रहेंगे तैनात
विशेष प्लान के तहत सेक्टर-I वन के तहत शोघी और इसके आसपास का एरिया सम्मिलित किया गया है। इस सेक्टर का जिम्मा नायब तहसीलदार शिमला शहरी भीष्म सिंह कंवर को दिया गया है।
इसी प्रकार सेक्टर-II के तहत मॉल रोड, रिज मैदान, स्कैंडल, चर्च, लक्कड़ बाजार, रीगल सिनेमा, लिफ्ट, सीटीओ, ऑकलैंड, आईजीएमसी, रेडिसन होटल, झांसी पार्क, शेर-ए-पंजाब, लोअर बाजार के आसपास का क्षेत्र सम्मिलित रहेगा। इस सेक्टर में एसडीएम शहरी ओशिन शर्मा को जिम्मा दिया गया है। उनके साथ तहसीलदार शहरी शिमला नारायण सिंह वर्मा भी नियुक्त किए गए हैं।
सेक्टर-III में पुलिस स्टेशन ईस्ट एवं न्यू शिमला एरिया सम्मिलित किया गया है। इसमें तहसीलदार शिमला ग्रामीण संजीव गुप्ता को जिम्मा दिया गया है।
सेक्टर-IV में एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा को जिम्मा दिया गया है। इसमें फन वर्ल्ड, गलू, लम्बीधार, फागू, संजौली, ढली, कुफरी, मशोबरा, छराबड़ा, चीनी बंगला और आसपास का एरिया शामिल है।
सेक्टर-V में नायब तहसीलदार शिमला ग्रामीण चांद राम को जिम्मा दिया गया है। इनके अधीन सभी ट्रैफिक पॉइंट्स, 103 टनल, आईएसबीटी टूटीकंडी, ओल्ड बैरियर, चक्कर आदि क्षेत्र रहेंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने पर्वतारोही सचिन गांगटा को किया सम्मानित, युवाओं के लिए बताया प्रेरणास्रोत

(ब्यूरो रिपोर्ट ), शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल के कठासू निवासी युवा पर्वतारोही…

21 hours ago

ठियोग में नशे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का प्रहार, तीन घरों में एक साथ रेड; 8 किलो चरस बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। नशा तस्करी के खिलाफ शिमला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठियोग…

21 hours ago

खजान सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा: सिरमौर पुलिस ने दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार, अब तक तीन गिरफ्त में

ब्यूरो रिपोर्ट शिलाई (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में गोली मारकर की गई खजान…

21 hours ago

युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा मौका, 95 पदों पर भर्ती…इस दिन होगा इंटरव्यू

(ब्यूरो रिपोर्ट ).   जिला सोलन के बद्दी में तीन औद्योगिक कंपनियों में कुल 95…

22 hours ago

बिलासपुर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट में पिता-पुत्र से मारपीट, दो व्यक्तियों पर गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत बिलासपुर शहर की ओल्ड तहसील मेन मार्केट…

22 hours ago