Uncategorized

सोलन में चिट्टा तस्करी का भंडाफोड़: क्रेटा कार से 4.67 ग्राम हेरोइन बरामद, दो युवक गिरफ्तार

सोलन (नरेंद्र कुमार ,संवाददाता ),

सोलन जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 18 दिसंबर 2025 को जब जिला पुलिस की विशेष अन्वेषण इकाई की टीम सोलन शहर के दोहरी दीवार, राबोण क्षेत्र में गश्त एवं अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से मौजूद थी, उसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के अनुसार एक क्रेटा कार, जो बड़ोग से होते हुए शिमला की ओर जा रही थी, उसमें सवार चेतन कयौरा और अंकुश श्याम नामक दो युवक भारी मात्रा में चिट्टा/हेरोइन की सप्लाई के लिए ले जा रहे हैं।गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोहरी दीवार के पास त्वरित नाकाबंदी की और संदिग्ध क्रेटा कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में सवार चेतन कयौरा, पुत्र श्री देवेंद्र कयौरा, निवासी गांव दोची लम्बीधार, डाकखाना कुफरी, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 24 वर्ष)अंकुश श्याम, पुत्र श्री राजकुमार श्याम, निवासी गांव शिलारू, तहसील ठियोग, जिला शिमला (उम्र 23 वर्ष)के कब्जे से 4.67 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की गई।बरामदगी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 21 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस थाना सदर, सोलन में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच के दौरान तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार को भी जब्त कर पुलिस कब्जे में ले लिया गया है।पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Himachal Darpan

Recent Posts

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

7 hours ago

नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता, प्रदेशभर से जुटेंगे खिलाड़ी

संध्या कश्यप नाहन। नाहन: जिला सिरमौर के नाहन में 5 से 7 सितंबर तक राज्य…

11 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरी भाजपा, सुक्खू सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

दीपांशु शर्मा । शिलाई। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की नीतियों और शिलाई क्षेत्र में…

13 hours ago

शादी तय होते ही 2.20 लाख के गहने लेकर मां-बेटी फरार, हरिपुरधार में धोखाधड़ी का आरोप

संध्या कश्यप नाहन। हरिपुरधार क्षेत्र में शादी तय होने के तुरंत बाद युवती और उसकी…

15 hours ago

कुल्लू के बाड़ी स्कूल में खीर से नहीं, दूषित पानी से बीमार हुए थे विद्यार्थी

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू जिले के राजकीय प्राथमिक स्कूल बाड़ी में विद्यार्थियों के बीमार होने के…

1 day ago

शिमला के दो निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला, 21 अगस्त। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शुक्रवार को उस समय…

1 day ago